धामपुर। मुहल्ला चंपादेवी मंदिर कालोनी के लोगाें ने गंदगी से नाराज होकर नगरपालिका प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि कालोनी में सफाई व्यवस्था को बेहतर नहीं किया गया तो एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
पालिका सभासद लाजपतरा मुखिया, हेतराम सिंह, दीपक कुमार, भामाशाह, विजय शंकर, हरिशंकर, हरिकिशन, जयकिशन, निर्मला आदि ने बताया कि शिकायत के बाद भी पालिका की ओर से उक्त मुहल्ले में दीपावली पर सफाई नहीं की गई है। लोग घराें की सफाई कर रहे हैं उनके मुहल्ले में गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है। लोगाें ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ भी जनता के हिताें की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उधर ईओ ने बताया कि कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं लाया गया है।