फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह से नहीं मिला मिड-डे मील

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। उच्च न्यायालय के आदेश पर भारतीय जूनियर हाईस्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर सादात के प्रधानाचार्य की नियुक्ति निरस्त होने के बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य को चार्ज न देने के विवाद के चलते करीब डेढ़ माह से बच्चों को मिड-डे मिल नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य परवेंद्र कुमार की नियुक्ति को उच्च न्यायालय के आदेश पर बीएसए बिजनौर ने 22 अक्टूबर 2012 को निरस्त कर दिया था। कोतवाली ब्लॉक की बीईओ डॉ. चंद्र प्रभा गौतम ने गत 25 अक्तूबर को विद्यालय पहुंचकर वरिष्ठतम शिक्षक अशोक कुमार को कार्यवाहक प्रधानाचार्य का पद भार ग्रहण करा दिया था। बीईओ को दिए पत्र में कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने कहा कि पूर्व प्रधानाचार्य परवेंद्र ने अभी तक शिक्षक कर्मचारियों की सेवा पंजिकाएं, गोपनीय फाइलेेें, मिड-डे मिल का रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराया है। जिस कारण 23 सितंबर 2012 से बच्चों को मिड-डे मिल भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें