फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से बच्चे की मौत

Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई जीप ने हीमपुर दीपा बस में बस स्टैंड के पास एक बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दंपति व उनका छह माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, बच्चे ने अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरोपी जीप चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव टुंगरी निवासी 23 वर्षीय वरुण बाइक से अपने छह माह के बेटे दक्ष को टीका लगवाने के लिए बिजनौर लेकर आए थे, उनके साथ उनकी पत्नी अमृता भी थी। टीका लगवाकर वापस जाते समय पानी पीने के लिए हीमपुर दीपा बस स्टैंड के पास रुक गए। इसी दौरान चांदपुर की और से तेजी गति से आ रही एक जीप ने रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय इनकी बाइक में टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें वरुण, अमृता देवी व उनका बेटा दक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। बस स्टैंड पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पुलिस जीप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दक्ष को मृत घोषित कर दिया। जीप जिला कार्यक्रम अधिकारी की थी । जीप चालक पूरनलाल चला रहा था। जीप पलटने से चालक को कोई चोट नहीं आई है।
बालक घायल
बिजनौर। क्षेत्र के मुजफ्फरपुर केशो निवासी केवल का छह वर्षीय पुत्र कृष्णपाल सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान एक कार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें