बुधवार को आईं 94 नेगेटिव रिपोर्ट, मिली राहत
बिजनौर। जिले के लिए एक राहत भरी खबर आई। बुधवार को कुल 94 नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इससे स्वास्थ्य अफसरों के साथ साथ जिले वासियों ने राहत की सांस ली।
जिले में अब तक कुल 80 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से अब तक करीब 45 लोगों ने कोरोना को पछाड़ा भी है, जबकि दो लोगों की इसमें जान जा चुकी है। वर्तमान में कुल 33 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं और इनका इलाज मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल में चल रहा है। इनमें से 32 मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर हैं और एक गुजरात के सूरत शहर से लौटकर नगीना तहसील क्षेत्र स्थित अपने गांव में लौटा है। सीएमओ डॉक्टर विजय कुमार यादव के अनुसार बुधवार को जिले में कुल 94 नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं हैं।