फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीपैट गिनती राजपत्रित अधिकारी करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वीवीपैट की गिनती राजपत्रित अधिकारी करेंगे
विज्ञापन

बिजनौर। लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान वीवीपैट की गिनती प्रशिक्षित राजपत्रित अधिकारी करेंगे। चुनाव आयोग ने गिनती की क्रमबद्ध प्रक्रिया तय की है। गिनती में लगाए गए अधिकारियों का प्रशिक्षण 20 मई सोमवार को सुबह 10 बजे से विकास भवन में होगा। लोकसभा चुनाव के वोट की गिनती 23 मई को है।
लोकसभा चुनाव में वीवीपैट व्यवस्था पहली बार लागू हुई है। वीवीपैट चुनाव का अहम हिस्सा है। चुनाव आयोग की मंशा है कि वीवीपैट की गिनती में पूरी तरह पारदर्शिता रहे। इसके लिए चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं। एडीएम न्यायिक नितिन मदान के अनुसार वीवीपैट की गिनती में बैंकों के राजपत्रित अधिकारी लगे हैं। जिले की बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में आने वाली आठ विधानसभा क्षेत्र में आठ टेबल पर वीवीपैट की गिनती होगी। हर विधानसभा में रैंडमली सलेक्ट पांच-पांच वीवीपैट के साथ डिसप्ले पर रिजल्ट शो नहीं करने वाली ईवीएम के मतों की गिनती वीवीपैट से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर टेबल पर प्रत्याशियों के एजेंट रहेंगे। वीवीपैट बाक्स से निकालकर पर्चियों को टांसपेरेंट अर्थात पारदर्शी बर्तन में रखा जाएगा। ताकि सभी को पर्चियां अच्छी तरह दिखाई देती रहें। पर्चियों के 25-25 पर्चियों के बंडल बनेंगे। इन बंडलों को तय सिस्टम से अलग-अलग रखा जाएगा। मदान के मुताबिक इसके बाद पर्चियों की गिनती होगी। जिले में आने वाली तीन लोकसभा क्षेत्र में 40 वीवीपैट के मत का मिलान होगा। इनमें बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में 10, नगीना लोकसभा क्षेत्र में 25 और मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में पांच वीवीपैट हैं। एडीएम ने बताया कि पोस्टल बैलेट काउंटिंग में लगे अधिकारियों का दूसरा प्रशिक्षण भी 20 मई को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक विकास भवन में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें