फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह के साथ शांतिपूर्वक हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्साह के साथ शांतिपूर्वक हुआ मतदान
विज्ञापन

नगीना। नगीना लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में हुए मतदान में छुटपुट मामलों को छोड़ कर मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दिया। सवेरे से ही लोग मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर लाइनों में लग गए।
विज्ञापन

सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के मतदानस्थलों पर लंबी-लंबी लाइन लग गई। महिलाओं और युवाओं में भी भारी जोश दिखाई दिया। मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवी पैट में तकनीकी खराबी के चलते कुछ मतदान केंद्रों पर एक से आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। इससे मतदाताओं को परेशानी उठानी पड़ी। 18 वर्ष से लेकर 100 वर्ष तक के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, लेकिन दोपहर तक मतदान केंद्र सूने और सभी मतदान केंद्रों की भीड़ भाड़ खत्म हो गई। इससे मतदान शांतिपूर्वक रहा, सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम गजेंद्र सिंह सीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी सत्यजीत गुप्ता भारी पुलिस बल, सुरक्षाबलों के साथ विधानसभा क्षेत्र के मतदानस्थलों का भ्रमण करते रहे। मतदान केंद्र पर मशीनों और वीवी पैट में तकनीकी खराबी की सूचना पर एसडीएम ने उसे तत्काल ठीक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें