फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने जनता की समस्याओं को सुना, निदान का भरोसा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने सुनीं समस्याएं, निदान का दिया भरोसा
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद डा.यशवंत सिंह ने शनिवार को अपने आवास पर जनता की समस्याओं को सुना और निदान कराने का प्रयास किया। सांसद ने कहा कि जनता की सेवा के लिए उनके घर का दरवाजा 24 घंटे खुला है। उन्होंने लोगों से भाजपा को पहले से और अधिक मजबूती दिलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर गांव जोगीपुरा निवासी हरपाल सिंह, राजवीर सिंह, अरविंद कुमार राणा ने सांसद को बताया कि उनके गांव की सड़कों की स्थिति बदहाल है। पथ प्रकाश की सुविधा नहीं है। ऐसे में सड़क और पथ प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग की है। अफजलगढ़ ब्लाक के मुहम्मदपुर त्रिलोक निवासी पवन कुमार ने बताया कि पिछले दिनों विकास और पूर्ति विभाग की ओर से उनके गांव में राशन डीलर का चयन हुआ था, जिसमें ग्रामवासियों ने उसे डीलर के पद पर चुना है। आरोप है कि कई महीने बीतने के बाद बीडीओ संबंधित फाइल को अपने पास दबाए बैठा है। बार-बार अवगत कराने के बाद भी डीलरशिप उपलब्ध कराने को प्रमाणपत्र नहीं दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष है। सांसद ने अफजलगढ़ बीडीओ को फोन पर फटकार लगा पवन की समस्या की समाधान कराने के आदेश दिए। इस दौरान सांसद ने लोगों को अवगत कराया कि 24 फरवरी को पीएम मोदी की ओर से जनता से मन की बात करने का कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होगा। इसके लिए उनके स्तर से पहली बार इस कार्यक्रम का आयोजन लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथ स्तरों पर आयोजित करने की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। यह कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक से जनता को पीएम की ओर प्रेषित संदेश सुनने को मिल सकें। सांसद ने पुलवामा में शहीदों की शहादत पर दुख जताया। कहा कि इस घटना से देश में आक्रोश है। पीएम भी आहत है। हमें देश के नेतृत्व पर भरोसा है। नेतृत्व पाकिस्तान के इस कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें