फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में छात्रा की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान छात्रा की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

नगीना। हाईस्कूल की परीक्षा दे रही एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही नगीना सीएचसी की टीम परीक्षा केंद्र पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर नगीना सीएचसी पर ले आई और उसकी हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र की गांव टांडा साहू वाला निवासी स्वाति पुत्री श्याम सिंह नगीना अकबराबाद मार्ग स्थित अनुराधा इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की परीक्षा दे रही है। आज उसका सामाजिक विषय का पेपर था। परीक्षा के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। वह बेहोश हो गई। कक्ष निरीक्षक ने सूचना केंद्र प्रभारी तथा कॉलेज के प्रबंधक को दी। प्रबंधक ने नगीना सीएचसी प्रभारी डॉक्टर नवीन कुमार को सूचित किया। तत्काल मेडिकल टीम उपचार के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंची। प्राथमिक उपचार किया गया। छात्रा की हालत में सुधार न होने पर टीम उसे उपचार के लिए नगीना सीएचसी पर ले आई। परिजन भी सूचना पर सीएचसी पर पहुंच गए। करीब चार घंटे के बाद छात्रा होश में आई और परिजनों को पहचानना शुरू किया। बाद में हालत में सुधार होने पर परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि छात्रा को बुखार था। इसके कारण उसका अचानक ब्लड प्रेशर कम हो गया। उसकी तबीयत खराब हो गई थी। स्वाति की बहन पूनम ने बताया की बुखार के कारण सुबह खाना भी नहीं खाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें