पेंशन के लिए 240 लोगों का किया गया चयन
हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित पेंशन शिवरि में आवेदनकर्ताओं की भारी भीड़ रही। इसमें 130 नगरीय व 110 ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का चयन किया गया। इसमें कुल 240 लोगों का चयन किया ग्या। अधिकारियों ने कई आवेदनकर्ताओं के अभिलेख दुरुस्त में होने पर उन्हें लौटा दिया गया।
शासन के निर्देश पर निराश्रित महिला, विधवा, दिव्यांग, वृद्धा पेंशन बनाने के लिए ब्लॉक कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पेंशन से संबंधित अभिलेखों की जांच की। शिविर में में पेंशन बनवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राम विकास अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र 71 समेत कुल 110 आवेदनकर्ताओं का पात्र के रूप में चयनित किया गया। नगर पालिका परिषद के कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अजय मोहन शर्मा के अनुसार नगर क्षेत्र में निराश्रित के 66, दिव्यांग के आठ, वृद्धा पेंशन के 56 समेत कुल 130 आवेदनों को जमा कर उन्हें पात्रों के रूप में चयनित किया गया। बताया कि प्राप्त आवेदनों की पूर्ण जांच कर अंतिम रिपोर्ट लगाकर ऑनलाइन फीडिंग की व्यवस्था की गई थी। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर बीडीओ सुनील वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी रवि शर्मा, सहायक वकिास अधिकारी विजय सिंह, ग्राम पंचायत सचिव भूपेंद्र सिंह, हेमेंद्र सिंह, कपिल कुमार, अतुल भारती, देवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान देशराज सिंह, हेमेंद्र सिंह, वरुण प्रताप हनी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।