फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में संवारे जाएंगे पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में संवारे जाएंगे पुस्तकालय
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जल्द ही पुस्तकालयों को फिर से संवारा जाएगा। शासन ने इन स्कूलों के पुस्तकालयों में एनसीईआरटी व एनबीटी की पुस्तकों की खरीदारी के लिए धनराशि भेजी है। प्राथमिक स्कूलों में पांच हजार रुपये प्रति स्कूल व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दस हजार रूप प्रति स्कूल की धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने बीएसए को भेजे आदेश में बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सहयोग से प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार रुपये प्रति विद्यालय तथा दस हजार रुपये उच्च प्रति प्राथमिक विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इन स्कूलों को यह धनराशि 31 जनवरी तक भेजी जानी है। इस धनराशि से एनसीईआरटी व एनबीटी की पुस्तकें विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से खरीदनी है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत पहले भी स्कूलों में पुस्तकालय बनवाए गए थे। विद्यालय प्रबंध समिति पुस्तकों का चयन व क्रय करेगी। पुस्तकें बच्चों के लिए ज्ञान वर्धक कहानियों, देश के महापुरुषों पर आधारित होंगी। ऐसी भी पुस्तकों का चयन किया जाएगा जिन्हें पढ़कर बच्चे शिक्षा में रुचि लें। पुस्तकों के रख रखाव के लिए स्कूलों में पुस्तकालय स्टाक पंजिका अनिवार्य रूप से व्यवस्थित रखी जाएगी। इस खरीदारी पर जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्रों में नजर रखेंगे। खातों का रख रखाव व व्यय प्रक्रिया पर भी बीईओ नजर रखेेंगे। उधर, बीईओ शिव कुमार ने राज्य परियोजना निदेशक के पुस्तकालयों के लिए पुस्तकें क्रय करने के आदेश की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में पहले भी कहानियों व अन्य पुस्तकें क्रय की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें