फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका पर दिया धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। भाजपा नेताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से भेंटकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा।
नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने भाजपा नेताओं के समर्थन से नगरपालिका परिषद कार्यालय में धरना दिया। सफाई कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करने, मृतक आश्रित नौकरियों में शासनादेशों का उल्लंघन सहित अनेक आरोप लगाए। कर्मचारी नेता हरिओम, जौनी चैनवाल, चमन वैद्य, संजय मेहरा वाल्मीकि, संतलाल, सुमेर, आदेश वैद्य, रूपेश वैद्य, संदेश, नरेंद्र पारचा, विशाल वैद्य, नवीन सूद, राजीव वैद्य सहित अनेक सफाईकर्मी और कर्मचारी नेताओं ने नगरपालिका कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारियों ने हमले में घायल सफाई कर्मचारी दिव्यांग नवीन को शासन से मुआवजा न दिलाने, सफाईकर्मी करन की मृत्यु के बाद उसके पुत्र को मृतक आश्रित नौकरी न दिए जाने, कर्मचारी पवन को पदोन्नति वेतन मान न देने सहित सफाई कर्मचारियों की अनेक मांगों के प्रति नगरपालिका परिषद के उदासीन होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ के कार्यालय में न मिलने पर भाजपा नेता सफाई कर्मचारी प्रतिनिधियों को साथ लेकर तहसील पहुंचे। भाजपा नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने ईओ हरिलाल पटेल को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम से मिलने वालों में संदीप तायल, संजय सैनी, विक्रांत चौधरी, संजीव अग्रवाल, अंकित राजपूत, पंकज शर्मा, अभिषेक, रवि अग्रवाल, रुस्तम यादव, राज किशोर, दीपक कर्णवाल, विशाल माहेश्वरी, आशीष पहलवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें