फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरएम ने कुंभ मेले की बसों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज कुंभ के लिए नजीबाबाद से दौड़ेंगी 32 बसें
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रयागराज कुंभ के लिए परिवहन निगम की नजीबाबाद रोडवेज डिपो से 32 बस दौड़ेंगी। एआरएम ने कुंभ मेले में जाने वाली बसों का निरीक्षण कर रिपोर्ट डिपो के उच्च अधिकारियों को भेजी है।
प्रयागराज कुंभ मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालु के लिए शासन-प्रशासन के साथ-साथ परिवहन निगम ने भी उन्हें सुरक्षित आवागमन देने की तैयारी की है। नजीबाबाद रोडवेज डिपो ने भी 32 बसों को कुंभ मेले भेजने की रूपरेखा तैयार की है। हाल ही में कुंभ मेले के लिए परिवहन निगम ने कार्यशाला कानपुर से दो नई बसें नजीबाबाद को भेजी हैं। मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा व महा शिवरात्रि पर्व पर कुंभ स्नान मेले के लिए तीन चरणों में बसों को भेजा जाएगा। पहला चरण 13 जनवरी से 29 जनवरी, दूसरा चरण 30 जनवरी से 14 फरवरी तथा तीसरा चरण 15 फरवरी से 5 मार्च तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ मेला अधिकारी के निर्देश पर चलेंगी बसें
नजीबाबाद। एआरएम जुनैद शम्सी ने कहा कि नजीबाबाद डिपो के पास 64 निगम व 10 अनुबंधित बसें हैं। डिपो से दो नई बसें सहित 32 बसों को कुंभ मेले में भेजा जाएगा। नजीबाबाद से कुंभ मेले की सभी बस मुरादाबाद पहुंचेंगी। मुरादाबाद में कुंभ मेला अधिकारी के दिशा निर्देश पर बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें