फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल वेलफेयर की ओर से जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित और नजीबाबाद क्लब ने जीता मैच
विज्ञापन

जलालाबाद। सोशल वेलफेयर की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार का प्रदर्शन किया। रोहित क्रिकेट क्लब ने अमित क्रिकेट क्लब और नजीबाबाद क्रिकेट क्लब ने मुजफ्फरनगर को हराया।
विज्ञापन

सोशल वेलफेयर की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। अंपायर अफजाल और मोसिन की देखरेख में रोहित क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट खोकर 140 रन बनाए, जिसमें सागर ने 56 और अंकित ने 20 रन को योगदान दिया। अमित क्रिकेट क्लब की ओर से बालिंग करते हुए अंकुश ने तीन ओवर में 30 रन देकर तीन प्राप्त किए। 141 रन का लक्ष्य पीछा करने उतरी अमित क्रिकेट क्बल की टीम मात्र 137 पर ऑल आउट हो गई। जिसमें अंकित ने 33 और पंकज ने 30 रन का योगदान दिया। दूसरे मैच में नजीबाबाद क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए। बिलाल ने 48 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुजफ्फरनगर क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर मात्र 86 रन ही बना सकी। विक्की ने 27 रन को योगदान दिया। अवसर पर फरहाज, इमरान, आफताब आलम सहित अनेक दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें