फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ पर विराट दीप महायज्ञ आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति श्रेष्ठ संस्कृति
विज्ञापन

नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ पर विराट दीप महायज्ञ में गायत्री साधकों ने विश्वशांति की कामना की। टोली नायक योगेश शर्मा ने कहा कि विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति श्रेष्ठ संस्कृति है। भारतीय परिवार व्यवस्था सुदृढ़ और गृहस्थाश्रम सबसे बड़ा है।
विज्ञापन

शांतिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर विराट दीप महायज्ञ आयोजित हुआ। डॉ. दीपक कुमार के निर्देशन में आयोजित विराट दीप महायज्ञ को हरिद्वार से आई केंद्रीय टोली ने संपन्न कराया। टोली नायक योगेश शर्मा ने कहा कि पूरे संसार में भारतीय संस्कृति भारतीय परिवार व्यवस्था के कारण श्रेष्ठ संस्कृति है। परिवार के लिए त्याग और योगदान से चारों आश्रमों में गृहस्थाश्रम बड़ा आश्रम है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि नर के पास जहां दृष्टि होती है वहीं नारी के पास दिव्य दृष्टि होती है। जोनल प्रभारी रामयश तिवारी ने साधकों को अहंकार से बचने, अनुशासित रहकर समाज की सेवा करने, अपने में सुधार करने की सलाह दी। इस दौरान विराट दीप महायज्ञ में अध्यक्ष कमल शर्मा, सचिव जितेंद्र सिंह, मुधबाला गुप्ता, हरीश शर्मा, ओमपाल सिंह, डॉ.एस प्रसाद, राज भटनागर, घासीराम, आशीष गुप्ता, नील, रिंकी सिंह सहित अनेक साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें