फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी ने रूलाया, बीमारी को बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पिछले दिनों हुई बारिश का असर अब दिखने लगा है। दो तीन दिनों से उसमभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। उमस के साथ बढ़ी गर्मी ने लोगों का जमकर पसीना छुड़ा। उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। राहगीर दिनभर गर्मी से राहत के लिए छांव की तलाश में भटकते दिखे। कई लोग तो सिर में चक्कर आने की शिकायत लिए चिकित्सालयों का चक्कर काटते दिखे। वहीं गर्मी के चलते बच्चे और बुजुर्ग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इसके चलते जिला अस्पताल में 11 सौ ओपीडी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जुलाई माह के पहले पखवाड़े में गर्मी का तीखा तेवर ऐसा है कि मानो सूरज जमीन पर उतर आया हो। लोगों का दिन चढ़ते ही घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को सूर्य देव कई बादलों में अठखेलियां करते नजर आए। लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों बुरा कर दिया। ट्रेन और बसों में सफर करने वाले यात्रियों की बदहाल स्थिति रही। बाजारों में भी इसका असर साफ दिखा। अत्यधिक गर्मी होने के कारण दोपहर के समय ज्यादातर सड़कें सूनी सी नजर आईं। सड़क पर दिखने वाले ज्यादातर राहगीर चेहरे से लेकर सिर तक कपड़े से ढ़ंके नजर आए। वहीं गर्मी और उमस के बढ़ते ही अस्पतालों में डायरिया के मरीजों में इजाफा हुआ है। सीएमएस डा् राम निवास ने बताया कि लगातार डायरिया के मरीज बढ़ते जा रहे है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1100 से अधिक ओपीडी दर्ज की गई है। इसमें ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें