फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलतफहमी में छूट गए थे बस स्टैंड पर बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
फल लेने उतरा था पिता, चालक ले गया बस
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड पर मिले बच्चों को उनका पिता देर शाम थाने से अपने साथ ले गया। दोनों बच्चे गलतफहमी में बस स्टैंड पर छूट गए थे। बच्चों की तलाश में उनका पिता हरिद्वार तक पहुंच गया। बाद में नूरपुर पुलिस की सूचना पर वह वापस आया और दोनों बच्चों को साथ ले गया।
मंगलवार की सुबह पुलिस को दो बच्चे लावारिस अवस्था में रोडवेज बस स्टैंड पर रोते हुए मिले थे। पुलिस दोनों को थाने ले गई थी तथा बच्चों से पूछताछ के बाद उत्तराखंड के चमौली जनपद के गांव कल्यादितली में बच्चों के परिजनों को उनके मिलने की खबर भिजवाई थी। देर शाम करीब आठ बजे थाने पहुंचे बच्चों के पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह दोनों बच्चों को लेकर अपने घर चमौली जाने के लिए मुरादाबाद से देहरादून जाने वाली बस में सवार हुआ था। नूरपुर बस स्टैंड पर वह बच्चों के लिए फल व पानी लेने के लिए स्टैंड से बाहर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बस चालक उसके बच्चों को बस स्टैंड पर उतारकर बस लेकर चला गया। उसने जब बस को जाते देखा तो सोचा कि उसके दोनों बच्चे बस में चले गए हैं। इसके बाद वह बस स्टैंड न जाकर अन्य वाहन से उस बस का पीछा करते हुए हरिद्वार तक चला गया। इस दौरान नूरपुर पुलिस द्वारा उसके परिजनों को बच्चों के थाने में होने की सूचना दी गई। परिजनों द्वारा बताए जाने पर वह वापस नूरपुर पहुंचा। पिता से मिलने के बाद दोनों बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने दोनों बच्चों को उसके पिता को सौंपे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें