फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामवासियों ने गांव का मुख्य मार्ग बंद कर देने से हाईवे फोरलेन निर्माण कार्य को रूकवाया, थाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव का रास्ता बंद होने पर फोरलेन निर्माण रुकवाया
विज्ञापन

धामपुर। गांव फतेहपुरलाल, उदयपुुरा के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से उनके गांव के पास से एनएच 74 फोरलेन बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण के कारण उनके गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।
गांव के करन सिंह, प्रधान विनोद देवी, बलजीत सिंह, ऊषा देवी, सरोज, सतीश कुमार के नेतृत्व में गांव के पास फोरलेन के निर्माण को रुकवाने के बाद बुधवार को देर शाम आठ बजे एकत्र होकर कोतवाली पहुुंचे। वहां पर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में ही अधिकारियों से कहा था कि किसी भी हालत में उनके गांव का मुख्य मार्ग बंद नहीं होना चाहिए। बुधवार कोे मुख्य मार्ग बंद कर फोरलेन का निर्माण शुरू कर दिया गया। इसके विरोध में ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों ने मिट्टी लेकर आ रहे डंपरों को वापस कर दिया। चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्या का स्थायी निदान नहीं होगा, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मार्ग के बंद होने से उनके गांव का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। किसानों के कृषि वाहन भी नहीं चल रहे हैं। ग्रामीणों ने थाने में धरने पर बैठने का प्रयास किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और समस्या का स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें