नगीना। भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित नगीना के जुनेद अहमद को समाज सेवी साहित्यकार, शेख अरशद, परवेज आदिल माही ने निशान-ए-नगीना के अवार्ड से सम्मानित किया।
एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जुनेद अहमद ने कहा कि नगर और परिवार के लोगों के इस प्यार को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने आईएएस बनने का सपना पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम किया। इसके बाद ही उन्हें सफलता मिली है। इससे पूर्व नगीना के सपा विधायक मनोज पारस, गन्ना समिति के चेयरमैन काजी अरशद मसूद, सीओ महेश कुमार, गन्ना समिति सचिव धर्मेंद्र सिंह, काष्ठ कला उद्यमी जुल्फकार आलम, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, नगीना रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार विश्नोई, रुचि वीरा, मुंशीराम पाल, नगीना बार अध्यक्ष अशोक त्यागी, कृष्ण गोपाल महाविद्यालय के प्रबंधक साहू संतोष कुमार अग्रवाल, एलआरएस अकादमी के प्रबंधक संजीव अग्रवाल, एमएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम बहादुर वर्मा, शाकिर हुसैन, निशात अहमद, शेख शाहनवाज खलील, मोहम्मद नासिर मिर्जा, अरशद प्रिंस, राजू विश्नोई, कांग्रेसी नेत्री मीनू गोयल, प्रशांत गोयल, डॉ. मोअज्जम रियाजी, मुफ्ती मोनिस, इशरत जावेद, राकेश मिश्रा, प्रदीप जैन, खुर्शीद कुरैशी, आरिफ खां ने जुनेद से ईमानदारी से काम करने और शहर एवं देश का नाम रोशन करने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद जुनेद के पिता जावेद हुसैन, उनकी माता, भाई-बहन एवं परिजनों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी गणमान्यों का आभार व्यक्त किया।
साद मियां को किया सम्मानित
बिजनौर। अखिल भारतीय संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2017-18 में 25 वीं रैंक हासिल करने पर नई बस्ती के साद मियां खान को नगर पालिका की ओर से शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। एडीएम सदर इंद्रजीत सिंह, चेयरपर्सन रुखसाना परवीन, सपा नेता शमशाद अंसारी आदि ने साद मियां खान को सम्मानित किया। चेयरपर्सन ने कहा कि साद मियां खान ने जिले का नाम रोशन किया है। इस मौके पर नजाकत कंभौर, जुल्फकार बेग भी मौजूद रहे।