फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम तीन बजे तक नही पहुंची पोलियों वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर/शिवाला कलां। शिवाला कलां क्षेत्र के गांव झुझैला में शाम तीन बजे तक भी पोलियो की वैक्सीन न पहुंचने से केंद्र पर दवाई पीने पहुंचे बच्चे बिना दवा पिये ही वापस चले गए। उधर, राजा का ताजपुर के केंद्रों पर भी सुबह 10 बजे तक भी वैक्सीन नही पहुंच सकी।
विज्ञापन

रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जानी थी। शिवाला कलां क्षेत्र के गांव झुझैला में आंगनबाड़ी केंद्र पर बने पोलियो बूथ पर शाम तीन बजे तक पोलियो की वैक्सीन नही पहुंची। केंद्र पर अपने बच्चों को दवा पिलाने पहुंची महिलाएं वैक्सीन न मिलने के कारण वापस चली गईं। ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले माह भी दवाई काफी लेट पहुंची थी, जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई थी। इस बार तो तीन बजे तक भी पोलियो वैक्सीन केंद्र पर नहीं पहुंची। उधर राजा का ताजपुर में बने छह केंद्रों पर सुबह 10 बजे तक पोलियो की वैक्सीन नहीं पहुंची। दवा पीने के लिए केंद्र पर पहुंचे काफी बच्चे बिना दवाई पिए ही वापस चले गए। नूरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. कुनाल ने बताया कि सभी केंद्रों के लिए दवा समय से भिजवा दी गई थी। दवा केंद्रों पर समय से क्यों नहीं पहुंची इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें