गांव कल्लूवाला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय फोरेस्ट विलेज की छात्राओं ने बिजनौर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। छात्राओं ने कबड्डी, दौड़ व जूडो प्रतियोगित में जनपद में पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विजेता खिलाड़ियों को स्कूल में सम्मानित किया गया।
कबड्डी में स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में रीतू ने तृतीय, जूडो में शीतल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या क्षमा शर्मा ने स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को सम्मानित किया। छात्राओं की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। शिक्षकों ने कहा कि खेलों में छात्रा शीतल, चारु, अंजलि, संध्या, प्रिया, मोनिका, स्वाति पूनम, सुमंगला, सीमा, रीतू, काजल, नीशू ने प्रतिभाग किया। वहीं कार्यक्रम में मैडम कौशल, बृजबाला, मंजू, यास्मीन, शमा रहे।