फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रयास जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। बिजनौर के नागरिकों को जल्द ही जनपद में सीटी स्कैन, डायलेसिस और एमआरआई सुविधा मिलेगी। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी नजीबाबाद सहित जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राकेेश मित्तल ने जिला मुख्यालय पर जनपद वासियों को जल्द ही सीटी स्कैन, डायलेसिस और एमआरआई सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जनपद में सीएमओ पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों की समीक्षा की है। जनपद में 160 चिकित्सकों के विपरीत मात्र 83 चिकित्सकों से स्वास्थ्य विभाग रोगियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनपद में कुछ ऐसे आयुर्वेदिक और यूनानी स्वास्थ्य केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जहां नाममात्र रोगी पहुंच रहे हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग ऐसे केंद्रों पर समायोजित करने की तैयारी कर रहा है जहां पर रोगी अधिक हैं और चिकित्सकों की कमी है। उन्होंने नजीबाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभारी बदले जाने तथा जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर कराने का आश्वासन दिया। सीएमओ के समक्ष सीएचसी नजीबाबाद केंद्र पर पेयजल और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने का भी क्षेत्रवासियों ने मामला उठाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें