फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बैंक की टीम स्वच्छता मिशन का करेगी गांव गांव सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विश्व बैंक की टीम स्वच्छता मिशन का गांव गांव जाकर रैपिड सर्वे करेगी। अलग अलग टीम सर्वे अगले दो साल तक चार बार करेंगी। पहला चक्र दिसंबर तक पूरा होना है। प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ मनीष कुमार के अनुसार स्वच्छता मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। पीएम का योजना पर पूरा ध्यान केंद्रित है। जिला ओडीएफ घोषित हो गया है। जिला व मंडल की टीम भौतिक सत्यापन कर रही है। विश्व बैंक ने स्वच्छता मिशन का रेपिड सर्वे कराने का निर्णय लिया है। विश्व बैंक की सलाह पर केंद्र ने सर्वे के लिए एजेंसी गठित की है। यह सर्वे लगातार दो साल चलेगा। अलग अलग एजेंसी इन दो सालों में चार बार गांवों में जाकर सर्वे करेंगी। मिशन निदेशक विजय किरण आनंद के अनुसार एजेंसी अध्ययन आख्या भारत सरकार को उपलब्ध कराएगी। सर्वे का उद्देश्य मिली खामियों का निस्तारण करके स्वच्छता मिशन अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें