बिजनौर । एएन इंटरनेशनल स्कूल में यातायात माह के अंतर्गत यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को नियमों के बारे में बताया।
सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से वाहन चालक की व दूसरों की जान की भी हिफाजत होती है। हमें खुद भी जागरूक होना चाहिए और यातायात नियमों के लिए आसपास भी जागरूकता फैलानी चाहिए। पीटीओ मुन्नालाल ने कहा कि जीवन अमूल्य है। उन्होंने यातायात दुर्घटनाओं से बचने के लिए नशा करके वाहन नहीं चलाने का आह्वान किया। टीएसआई सुरेंद्र कुमार ने भी यातायात नियमों के बारे में परिजनों को भी बताने की अपील की। प्रधानाचार्य डॉ. सरजीत सिंह ने यातायात के नियमों का पालन करने की विद्यार्थियों व स्टाफ को शपथ दिलाई। इस दौरान शिक्षक राहुल डबास, मेराज अहमद, साक्षी, अर्जुन कुमार, श्रवण कुमार, धर्मेंद्र, राजेंद्र, नीरज, प्रतिक्षा, नेहा राजपूत आदि मौजूद रहे।