फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपुरी, हरेवली और शेरकोट में अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न गंगा स्नान मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
भूतपुरी/ अफजलगढ़। भूतपुरी रामगंगा के तट पर लगा गंगा स्नान मेला अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। नदी में अपेक्षा से कम पानी होने से श्रद्धालुओं को आस्था की डुबकी लगाने में दिक्कत आई। मेले में आसपास के सैकड़ों गांव के श्रद्धालुओं ने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। रामगंगा नदी के पुल पर दिनभर जाम की स्थिति रही। जो फंस गया, घंटों तक जाम में फंसा रहा है। हालांकि पुलिस ने भूतपुरी तिराहे पर बेरीकेडिंग कर वाहनों को वहीं पर रुकवा दिया था। मेले में आर्य समाज की ओर से यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ के मुख्य यजमान राजबहादुर चौहान सपत्नीक रहे। यज्ञ पंडित हरप्रसाद शास्त्री ने संपादित कराया। रूपचंद्र आर्य ने वेदों के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। अध्यक्षता राजेश सिंह ने की। संचालन रघुनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर बलराम सिंह गांधी, इंदर सिंह, होरी सिंह, विक्रमदेव आर्य रहे। मेले में पुलिस की व्यवस्था रही।
विज्ञापन


हरेवली मेले में रहा अव्यवस्थाओं का बोलबाला
रामगंगा बैराज पर गंगास्नान का मेला लगा। मेले में मेला कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए कोई खास इंतजाम नहीं कर रखे थे। कालागढ़ रामगंगा बांध की ओर से रामगंगा नदी में केवल 200 क्यूसेक पानी ही छोड़ने से श्रद्धालुओं का बैराज में डुबकी लगाने में परेशानी हुई, जबकि क्षेत्रवासियों ने मेले के आयोजन से कई दिन पहले से नदी में पानी छोड़ने की मांग कर रखी थी। मेले में इस बार कंपनी भी कमेटी ने आयोजन नहीं किया था। जिससे श्रद्धालुुओं को मनोरंजन फीका रहा। श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की भी मेले में समुचित व्यवस्था नहीं थी। श्रद्धालुओं को पानी पीने के लिए बैराज के ऊपर लगे नलों पर पानी पीने के लिए जाने को विवश होना पड़ा। कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह का कहना है जहां पर मेले का आयोजन होता है। एसओ शेरकोट शिशुपाल शर्मा का कहना है कि उनके क्षेत्र में दो स्थानों शेरकोट और हरेवली में गंगा स्नान मेला लगता है। उनके द्वारा सभी स्थानों पर शांति और सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस की तैैैनाती रही।

खो नदी के तट पर भी लगा गंगास्नान मेला
शेरकोट। श्री युवा गंगा स्नान मेला कमेटी की ओर से शेरकोट खो नदी के बैराज पर मेले का आयोजन हुआ।
मेले में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मेले का उद्घाटन भाजपा नेता नितिन प्रकाश सैनी ने किया। नितिन प्रकाश सैनी ने मेलों को संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक बताया। त्योहार आपसी भाईचारे का द्योतक होते हैं। सभी को त्योहार मिलजुल कर मनाने चाहिए। आपसी भाईचारा बनाकर रखना चाहिए। इस मौके पर पंडित शरदचंद्र शर्मा कमेटी अध्यक्ष राम चंद्र, शशिकांत शर्मा, राजवीर गहलोत, सुरेश रुहेला, रामअवतार यादव, सतीश चौहान, अमित रुहेला, हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष अमिष रस्तोगी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें