फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनौरा में सिलेंडर फटा, आग लगने से तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिनौरा में सिलेंडर फटने से लगी आग
विज्ञापन

जोया (अमरोहा)।
डिडौली क्षेत्र के गांव सिनौरा में खाना बनाते समय गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। खाना बना रही महिला ने भाग कर जान बचाई। जब तक लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे। धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। जिससे घर की छत उखड़ गई। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल से पानी फेंक कर किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक आग की चपेट में आकर घरेलू सामान जल कर खाक हो गया। तीन लाख का नुकसान हो गया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के ग्राम सिनौरा निवासी रहीस आलम की पत्नी माजरीन शुक्रवार शाम मकान की दूसरी मंजिल पर रसोई में खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। जब तक माजरीन कुछ समय पाती। सिलेंडर ने आग पकड़ ली। ये देख माजरीन दौड़ कर घर से बाहर आ गई और शोर मचा दिया। शोर शराबा सुन कर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आग घर में फैल गई। ग्रामीण तत्काल राहत कार्य में जुट गए। पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल से पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। इसी दौरान सिलेंडर फट गया। जिससे मकान की छत उखड़ गई। वहीं आग की चपेट में आकर डबल बैड, बर्तन, टीवी, कपड़े आदि जल कर खाक हो गए। करीब तीन लाख का नुकसान होने के अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें