हल्दौर। मोहल्ला धूलिया निवासी रामेश का पुत्र प्रमोद कुमार्र (25 दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार को वह अपनी बाइक से साथी के साथ किसी काम से जनपद बुलंदशहर गया था। वापस लौटते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
टीम ने गांव पहुंचकर विकास कार्यों की जांच की
मंडावर। गांव कुंवर चतरभोज के ग्रामवासियों ने अगस्त माह में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव पर विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम के निर्देश पर चांदपुर के ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी दलीप सिंह व लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सतेंद्र कुमार ने मंगलवार को गांव पहुंचकर जांच की। ग्रामवासियों ने जांच टीम को गांव में अधूरे पड़े शौचालय दिखाए। जांच टीम ने देखा तो किसी शौचालयों में सीट नहीं है तो किसी में गढ्ढे ही नही खोदा गया है तो कोई शौचालय बिना प्लास्टर के ही पड़ा है। ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि सीसी भी मानक के अनुरूप नही बनी हुई है। फर्नीचर, साफ-सफाई व कृषि यंत्र सिर्फ कागजों पर ही खरीदे गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों ने जांच टीम को खराब हैंडपंप दिखाए। जांच अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।