फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में टीबी के मरीजों के लिए चलेगा टीबी एक्टिव सर्च अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग जिले भर के टीबी मरीजों को सर्च कर उनका इलाज करेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग टीबी एक्टिव केस सर्च अभियान चलाएगा। इसकी सफलता के लिए डीटीओ समेत चार अधिकारी प्रशिक्षण ले चुके है।
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार टीबी के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसे रोकने के लिए शासन ने टीबी एक्टिव केस सर्ज अभियान शुरू किया है। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मचारी गांव-गांव और शहर-शहर में घर-घर जाकर मरीजों को खोजेंगे। किसी भी व्यक्ति में टीबी के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके बलगम का नमूना जांच के लिए लेगी और उपचार देगी। कई बार व्यक्ति को मालूम नहीं होता है कि उसको टीबी की बीमारी हो गई है। अभी तक पहले चरण में यह अभियान मेरठ समेत छह जिलों में शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में नए 19 जिले और प्रथम चरण के छह जिलों को मिलाकर कुल 25 जिलों को मिलाकर अभियान चलेगा। प्रभारी डीटीओ डा. शैलेश जैन ने बताया कि जिले में अक्तूबर से यह अभियान शुरू किया जाएगा।

अभियान के लिए डीटीओ ले चुके है प्रशिक्षण
एक्टिव केस सर्च अभियान के लिए प्रभारी डीटीओ डा. शैलेश जैन, डीपीसी नितिन श्रीवास्तव, अरविंद और नकुल आगरा के एसटीडीसी सेंटर में दो दिवसीय प्रशिक्षण भी ले चुके है। प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी अब जिले के अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहे है। ताकि अभियान को सहीं ढंग से चलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें