फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाएं लाभार्थियों को स्वास्थ्य योजनाओं का दिलाएं लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जन-जन तक स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाएं आशाएं
विज्ञापन

बिजनौर।
स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम के अंतर्गत आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करनी वाली प्रत्येक ब्लाक की तीन-तीन आशाओं और आशा संगिनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुचि चौधरी, सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सोमवार को कृष्णा फार्म में आयोजित आशा सम्मेलन में सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल ने कहा कि आशाएं अपने क्षेत्र के परिवार, दंपतियों को दो बच्चों के जन्म में तीन वर्ष का अंतर रखने के लिए प्रोत्साहित करें। स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर लाभार्थियों को उसका लाभ भी दिलाएं। एसीएमओ आरसीएच डॉ. रोहताश ने आशाओं को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिथियों ने वर्ष 2016-17 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रत्येक ब्लाक की तीन-तीन आशाओं, जिले की तीन आशा संगिनियों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार, एक हजार रुपये की धनराशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में करीब डेढ़ हजार आशाओं ने भाग लिया। सम्मेलन में जादूगर एनए पाशा ने जादू के माध्यम से योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में डीएमओ ब्रजभूषण, एसीएमओ डॉ. एसके निगम, डॉ. शैलेश जैन, राजेंद्र कुमार, शहबाज, संजय, अर्जुन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज वर्मा, हरिओम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याओं को लेकर किया हंगामा
आशाओं ने कई माह से मानदेय नहीं मिलने को लेकर अधिकारियों के सामने की हंगामा किया। आशाओं का आरोप है कि उनको सुबह आठ बजे कार्यक्रम मेें बुला लिया गया, लेकिन उनको नाश्ता भी नहीं दिया गया। वह सुबह से भूखी हैं। दोपहर में करीब एक बजे उनको खाना दिया गया। कार्यक्रम में पेयजल की व्यवस्था भी सही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें