फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। गांव पुरैनी निवासी राजदुलारी (55) अपने बेटे के साथ बाइक से बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे नगीना किसी काम से आ रही थी। रामलीला के तिराहे पर बाइक अनियंत्रित होने के कारण वह सड़क पर गई। डायल 100 सेवा के माध्यम से उसे नगीना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उसे बिजनौर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बुखार से व्यक्ति की मौत
नगीना। गांव कालाखेड़ी में बुखार के चलते 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। प्रधान के पति नरेश कुमार ने बताया कि गांव के योगेंद्र को मंगलवार की सुबह बुखार आया था। उसका इलाज नगीना में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे तबियत खराब होने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे बिजनौर भेज दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें