फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। बाइक से घर जा रहे दंपति सवार को डीसीएम ने टक्कर मार दी। डीसीएम की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बिजनौर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। चालक डीसीएम को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नहटौर झालू मार्ग पर जाम लगा दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

गांव कोकापुर निवासी राजकुमार पत्नी मनोज देवी नहटौर के साथ अपने गांव जा रहा था। नहटौर-झालू मार्ग पर गांव की ओर जाने वाले रास्ते के सामने डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी ,जिसकी चपेट में आने से मनोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
वहीं नूरपुर में मुरादाबाद मार्ग पर ग्राम सैदपुर में कार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव सैदपुर निवासी 50 वर्षीय विक्रम सिंह सैदपुर चौराहे पर फलों का ठेला लगाता था। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह ठेला लेकर घर जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में आकर बिक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक विक्रम पैर से विकलांग था तथा ठेला लगाकर परिवार की गुजर बसर कर रहा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें