बिजनौर। कार और टेंपो की टक्कर में तीन महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। राहगीरों व पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। एक महिला और पुरुष की हालत गंभीर होने से उसे मेरठ रेफर किया गया।
देहरादून निवासी विनीत कार से मेरठ वाया बिजनौर होते हुए देहरादून जा रहा था। वहीं बिजनौर से सवारियों से भरा एक टेंपो मंडावर की ओर जा रहा था। मंडावर मार्ग स्थित चक्कर चौराहे पर दोनों वाहन टकरा र्गई। हादसे में कार सवार विनीत और टेंपो में सवार कोतवाली शहर के गांव गजरौलाशिव निवासी अनवारी, बाला देवी, सविता, सुरेंद्र, ईमामशाह, मंडावर के गांव अलीपुर निवासी नौबहार सिंह तथा नहौटर के गांव फुलसंदा निवासी शाहचंद घायल हो गया। पुलिस व राहगीरों ने उपचार के लिए सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गजरौलाशिव की सविता व ईमामशाह की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।