फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन शिवरात्रि आज, जलाभिषेक को उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम तक सभी शिवभक्त मंजिल पर पहुंचे
विज्ञापन

हर-हर महादेव, बोल बम के जयघोष के साथ होगा अभिषेक

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
सावन शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास, उमंग और आस्था के साथ जिलेभर में शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर शिवभक्तों द्वारा भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया जाएगा। हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त बृहस्पतिवार की शाम तक अपने गंतव्य पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार की भोर होते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पूरे दिन जलाभिषेक होगा। उधर, पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के चलते शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सिविल और वर्दी में पुलिस कर्मी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। वहीं सीसी टीवी कैमरे से सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी।
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त अमरोहा-बिजनौर मार्ग से होते हुए मंजिल पर पहुंच गए हैं। पिछले तीन दिन से इस मार्ग पर कांवड़ियों के गुजरने का सिलसिला जारी रहा। बृहस्पतिवार को भी काफी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे मार्ग से गुजरे। कांवड़िए डीजे की धुन पर नाचते गाते मंजिल की ओर बढ़ते रहे। देर शाम तक सभी कांवड़िए अपने गंतव्य पर पहुंच गए हैं। अमरोहा शहर में वासुदेव तीर्थ स्थल, नौगावां सादात क्षेत्र के प्रसिद्घ गजस्थल शिव मंदिर पर जलाभिषेक होगा। यहां के अलावा कैलसा, नौगावां सादात, जोया, अमरोहा शहर के मंदिरों में अभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सावन शिवरात्रि का व्रत रखने वाले शिवभक्तों द्वारा विधिविधान के साथ भोले बाबा की पूजा अर्चना करते हुए परिवार की खुशहाली की कामना की जाएगी। वहीं हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों द्वारा आराध्य देव का गंगा जल से अभिषेक किया जाएगा। शिवालयों में हर-हर महादेव, बोल बम का जयघोष सुनाई देगा, शहर का वातावरण शिवमय हो जाएगा। शिवालयों में सिविल और खाकी वर्दी में पुलिस कर्मी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें