आश्वासन के बाद अनशन समाप्त
बिजनौर। लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त वर्क एजेंट विजय पाल सिंह मलिक ने देयकों के भुगतान की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन को अफसरों के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने उन्हें जूस पिला कर अनशन समाप्त कराया।
रिटायर्ड विजय पाल सिंह मलिक देयकों के भुगतान की मांग को लेकर 19 जून से पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर धरने पर बैठे थे। उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। विजय पाल सिंह मलिक के समर्थन में कर्मचारी संगठन भी लामबंद होने शुरू हो गए थे। इस दौरान अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की कई दौर की वार्ता भी हुई, पर समाधान न हुआ। बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दुर्गा सिंह, संरक्षक शिव ध्यान सिंह, जिला मंत्री के पी सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह व मंत्री देशराज सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश पंवार से वार्ता की बाद में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से भी वार्ता की। डीएम ने जल्द ही मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। बाद में अधिशासी अभियंता ने विजयपाल सिंह मलिक व यादराम सिंह को जूस मिला कर अनशन समाप्त कराया। मौके पर मुनिश्वर सिंह, सुम्मेर सिंह आदि मौजूद रहे।