फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 90 बसों का हुआ संचालन, यात्रियों को मिली राहत

Thu, 23 Oct 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भैया दूज त्योहार पर नजीबाबाद डिपो पर यात्रियों का दबाव नहीं दिखा। डिपो से 90 बसों का संचालन हुआ। कई रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए, जिससे यात्रियों को सफर में राहत मिली।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोडवेज डिपो की त्योहारी सीजन की तैयारियां सफल रही। रोडवेज डिपो को हाल ही में मिली नई बसों को भी त्योहारों पर खूब दौड़ाया। डिपो के बेड़े में करीब 95 बसें हैं। बृहस्पतिवार को भैया दूज पर करीब 90 बसों का संचालन किया गया। हरिद्वार, मुरादाबाद सहित अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए, जिससे रोडवेज डिपो पर यात्रियों का दबाव नजर नहीं आया।
डिपो के एआरएम रामप्यारे ने बताया कि हरिद्वार और मुरादाबाद रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई गईं। साथ ही बस संचालन से पूर्व रोडवेज डिपो परिसर में संबंधित रूट की बसों का अनाउंसमेंट भी कराया गया, जिससे यात्रियों को उनके सफर के लिए बसें उपलब्ध होती रही। डिपो परिसर में रोडवेज की टीम भी यात्रियों की सुविधा के लिए भ्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भैया दूज पर रेलवे स्टेशन रोड, डबल फाटक फ्लाईओवर और सीकेआई चौराहे पर दिनभर जाम का सिलसिला लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें