87 और मिले संक्रमित, 1525 की रिपोर्ट नेगेटिव
बिजनौर। स्टेट बैंक नजीबाबाद शाखा के तीन कर्मचारियों सहित जनपद के 87 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा लगभग 1525 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। अब तक कुल पॉजिटिव आए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। रविवार की देर रात मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई।
जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1762 हो गई है। अब तक इनमें से कुल 1246 लोगों ने कोरोना को हराया है, जबकि 22 लोगों ने अब तक कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में 494 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार सोमवार को जिले के कुल 87 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा लगभग 1525 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि नजीबाबाद ब्लॉक क्षेत्र के कुल 13, जलीलपुर विकासखंड क्षेत्र के पांच, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के 25, नहटौर विकासखंड इलाके के दो, नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के तीन, किरतपुर विकास खंड इलाके के पांच, अल्हैपुर, कोतवाली देहात, अफजलगढ़ ब्लॉक के 11-11 मरीज कोरोना संक्रमित निकले। इनके साथ ही करीब 1525 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा किरतपुर थाने के गांव पाडली निवासी लगभग 59 वर्षीय मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन व्यक्ति की रविवार की देर रात मौत हो गई।