फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाईस्कूल व इंटर के 842 विद्यार्थी देंगे इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर में होगी। यह परीक्षा दो पाली में संपन्न होगी। इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट परीक्षा में 842 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित होगी। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। इन परीक्षाओं में केवल वे परीक्षार्थी शामिल होंगे जिन्होंने निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 473 एवं इंटरमीडिएट में 369 यानी कुल 842 विभिन्न विषयों के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर को केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने बताया परीक्षा शांतिपूर्वक, नकलविहीन कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। साथ ही यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें