फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजी चौक पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जजी चौक पर लगाया जाम
विज्ञापन

बिजनौर। शेरकोट क्षेत्र में धामपुर तहसील में खाद्य पूर्ति विभाग में कार्यरत संविदाकर्मी वीपेंद्र कुमार (25) का शव मिलने के बाद परिजनों ने जजी चौक पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच मयफोर्स मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अरुण कुमार ने पुलिस बल का प्रयोग कर शव को उठवाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। परिजनों का आरोप था कि शेरकोट थाना पुलिस को इस मामले में नामजद तहरीर दी गई थी। इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने मृतक के गांव के ही दो युवकों को हवालात में रखकर जमकर पीटा और उनका चालान कर दिया। इसी नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जजी चौक पर जाम लगाया।
विज्ञापन





ग्रामीणों की पुलिस से हुई काफी नोकझोंक
जाम लगा रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कई बार तो धक्का मुक्की तक की नौबत आ गई। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। मृतक के परिजनों ने सीओ सिटी अरुण कुमार को आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर जेल भेजने, वीपेंद्र के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने आदि की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस पर विचार नहीं किया गया तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें