फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की मीटिंग में अतिक्रमण के मामले को लेकर दो सदस्य आपस में भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका की बोर्ड बैठक में दो सदस्य भिड़े
विज्ञापन

धामपुर। पालिका बोर्ड की मंगलवार को संपूर्ण हुई बैठक में वर्ष 2019-20 का अनुमानित मूल बजट सदन में सदस्यों ने पारित किया। मीटिंग बड़ी मंडी में हो रहे अतिक्रमण को हटाने के प्रस्ताव को लेकर दो सदस्य में आपस में भिड़ गए। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत किया। कई सदस्यों ने नगर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। सदन ने पालिकाध्यक्ष से लापरवाह सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की हिदायत दी।
पालिका बोर्ड की मीटिंग सुभाष हाल में सुबह राष्ट्रगान से शुरू हुई। लगभग ढाई करोड़ के लाभांश का बजट पास हुआ। बजट पास होने के बाद पालिकाध्यक्ष की सहमति पर सदस्यों ने अपनी बात को रखा। सदस्य जितेंद्र गोयल ने कहा कि बजट अच्छा है। लेकिन इसमें पारदर्शिता रहनी चाहिए। सदस्य रिहान शेख ने नगर के सभी सरकारी तालाबों को कब्जा मुक्त करने और उनका सौंदर्य करण कराने की मांग की। अजय मित्तल ने आरोप लगाया कि बार बार अवगत कराने के बाद भी नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था नहीं सुधर रही है। नगीना चौक और हाईवे किनारे लगी लाइटें भी बंद है। सदस्यों ने लापरवाह कर्मचारियों को हटा कर नए कर्मचारियों की तैनाती कराने की मांग की। सदस्य कमलेश सैनी का आरोप है कि उनके बोर्ड में पालिका की ओर से जो भी विकास कार्य हो रहे है। उन कार्यों को करने से ठेकेदार कभी उनसे संपर्क नहीं करता है। वाटर कूलर को गरमी का मौसम शुरू होने से पहले ठीक कराने की मांग की। सदस्य अजमल अंसारी ने सफाई व्यवस्था बद से बदतर होने पर सदन में हंगामा किया। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक राजीव मलिक को फटकार लगाई और लापरवाह सफाई नायकों और कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी मंडी में अतिक्रमण को लेकर सदस्य अजय मित्तल और हैदर अली आपस में भिड़ गए। अजय मित्तल का कहना था कि बड़ी मंडी में ठेले वालों से जबरदस्त अतिक्रमण होने से लोगों को परेशानी होती है। जबकि सदस्य हैदर अली ने सदस्य अजय मित्तल का विरोध किया। कहा कि अतिक्रमण सब्जी बेचने वालों के ठेलों से नहीं बल्कि व्यापारियों की ओर से सड़कों और पालिका की जमीन पर अवैध कब्जों से हो रहा है। नगर की संपत्ति को पर लोगों के अवैध कब्जे है। इस बीच दोनों सदन में भिड़ गए। पालिकाध्यक्ष ने दोनों को शांत करते हुए पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह वहां पर अभियान चलाकर सख्ती से अतिक्रमण को हटाएं। मीटिंग में वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर खुशी जाहिर की। सदन ने वायु सेना को सेलयूट कर सलामी दी। मीटिंग में सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने की। संचालन पवन कुमार अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें