फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित फैक्ट्री के मामले में मुख्यमंत्री से मिलेंगे विधायक ओमकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई कराकर ही दम लेेंगे : विधायक ओमकुमार
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा विधायक ओमकुमार ने कहा है कि मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में हुए हादसे के मामले में फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई कराने को वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। उन्होंने छोईया नदी में फैक्ट्री के डाले जा रहे जहरीले पानी को भी बंद कराने की मांग की। कहा कि फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई कराकर ही वे दम लेंगे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वह इस मामले को लेकर डीएम अटल कुमार राय से भी मिले थे और फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। घायलों व मृतकों के घर जाकर उनके परिजनों से मिले। घायलों ने उन्हें बताया कि फैक्ट्री मालिक ने उन्हें पिछले तीन माह से वेतन तक नहीं दिया था और काम बराबर किया जा रहा था। फैक्ट्री मालिक पांच हजार रुपये माह उन्हें वेतन देता है। इसी से वे अपने घर का खर्चा कर रहे थे। कहा कि फैक्ट्री से निकल रहा जहरीला पानी छोईया नदी में डाला जा रहा है। इस पानी से आसपास के गांवों का पानी दूषित हो रहा है। अकेले हादरपुर गांव में पांच से अधिक लोग कैंसर से पीड़ित हैं। बाकी के गांवों में भी कैंसर के तमाम रोगी हैं। कहा कि फैक्ट्री स्वामी ने घायलों को मदद के नाम पर कोई पैसा नहीं दिया है। पूरे हादसे में मिल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि इस मामले में वह शांत नहीं बैठेंगे। प्रशासन को भी हादसे में मरे एक व्यक्ति की पत्नी से रिपोर्ट दर्ज नहीं करानी चाहिए थी। खुद प्रशासन की ओर से रिपोर्ट दर्ज होती तो मिल मालिक मुआवजा देकर रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला पर समझौते के लिए दबाव नहीं डालते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें