फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
‘भारतीय भाषाओं का सेतु है हिन्दी’
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में हिंदी दिवस पर स्कूल व कॉलेजों में निबंध, पोस्टर, स्लोगन, भाषण सहित कई प्रतियोगिताएं कराई र्गइं। छात्र-छात्राओं को हिंदी के महत्व के बारे में बताया गया। स्कूलों में कवि सम्मेलन भी आयोजित गए गए।
विवेक कॉंलेज डीएलएड विभाग में हिंदी दिवस पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवियों की छाया चित्रों का प्रदर्शन, विभिन्न कवियों की रचना अलग-अलग अंदाज में लिखने का आयोजन भी किया गया। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी स्वरचित एवं हिंदी प्रसिद्ध कवियों जय शंकर प्रसाद, हरिवंश राय बच्चन, निराला, सुनील जोगी श्याम सुंदर दास आदि की कविता का पाठ किया। कवियों के छाया चित्रों के प्रदर्शन में रुबिना और रुचि द्वितीय स्थान में रहीं। उधर, कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट डिग्री कॉलेज की कोआर्डिनेटर शबनम कुरैशी ने बड़े ही जोश के साथ हिंदी दिवस पर पोस्टर, स्लोगन, व चित्रण प्रतियोगिता कराई। पोस्टर प्रतियोगिता में विशाल प्रथम, हीरल नामदेव द्वितीय व लक्ष्मी साबरा व फराह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बिजनौर पब्लिक स्कूल में आयोजित हिंदी दिवस पर शिक्षकों ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हिंदी सदैव जोड़ने का काम करती है। भारतीय भाषाओं का सेतु हिंदी है। हिंदी का विकास जन विकास का प्रतीक है। कक्षा दस के गौतम सिंह, तापेंद्र, मनु, श्रद्धा, आयुषी, अंशिका, गुंजन, शालिनी द्वारा लिखी गईं कविताओं एवं निबंध को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। दूसरी ओर, एएन इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में हिंदी को अधिक से अधिक प्रयोग करने का आह्वान किया गया।
कृष्णा कॉलेज में विद्यार्थियों ने स्वरचित गीत, कविता, लघु नाटिका प्रस्तुत कीं। कॉलेज संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, बंध निदेशक पवन कुमार ने हिंदी के प्रयोग का आह्वान किया।

हिंदी की उपयोगिता के बारे में बताया
किरतपुर/नगीना। एमजीएम मुस्लिम इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद अख्तर मलिक ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। विश्व स्तर पर हिंदी अपनी पैठ बना रही है। हिंदी प्रवक्ता मोहम्मद वसीम अंजार अहमद मोहम्मद मजहर नामी ने विचार रखे। बीएड विभाग अध्यक्ष डॉ वेगराज यादव ने कहा कि हिंदी को ज्यादा से ज्यादा रोजगार से जोड़ना चाहिए। प्रवक्ता डॉ नदीम ने हिंदी के इतिहास से परिचय कराया प्रवक्ता चित्रलेखा शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया। वहीं नगीना में हिन्दी दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रावलहेड़ी में आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा सात की छात्रा मनतशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीवीएम महाविद्यालय एवं टेक्निकल कालेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता व प्राचार्य डा. अवधेश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में महाविद्यालय के सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आंबेडकर नगर स्थित डीवीएम इंटर कालेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 11 के विशाल प्रथम, कक्षा 12 की सानिया द्वितीय, कक्षा नौ की श्रद्धा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्कृतियों को जोड़ने का काम करती है हिंदी
चंदक/हल्दौर/बरुकी/नूरपुर। हिन्दी दिवस पर स्कूलों में हिन्दी भाषा व उसकी उपयोगिता के बारे मे अवगत कराया। सुलेख एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। आरपीएस कन्या महा विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने सुलेख व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की स्कूल प्राचार्या रूबी सैफी ने प्रथम आने वाली छात्रा खालिदा व काजल रानी को पुरस्कृत किया । हल्दौर में गहलोत कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

बरुकी में ग्राम शादीपुर में विवेक पुस्तकालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने कहा कि हिंदी में अंतरराष्ट्रीय भाषा बनने के समस्त गुण मौजूद है। हिंदी विश्व की सबसे वैज्ञानिक भाषा है। जिसमें किसी भी शब्द का शुद्धता के साथ उच्चारण किया जा सकता है। हिंदी का साहित्य बहुत समृद्ध है जिसने कई संस्कृतियों को एक साथ जोड़ा है ।देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भी हिंदी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हिंदी पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का क ाम कर रही है । कार्यक्रम में अखिल गुप्ता,अंजू देवी,रमा गुप्ता,वरुण कुमार, संज व कुमार, मानसी आदि मौजूद रहे। नूरपुर में एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल गोहावर में हिंदी दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा ने कहा कि विश्व के 25 देशों में हिंदी बोली और समझी जाने लगी है। उन्होंने छात्रों से अपनी राजभाषा को ही अपनाने का आह्वान किया। गोष्ठी को प्रवक्ता आरएन मिश्रा, उप प्रधानाचार्य विशाल शर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें