धामपुर। शिक्षा में सुधार लाने के लिए बीएसए के आदेश पर बृहस्पतिवार को क्रास चेकिंग कराई गई। धामपुर के बीईओ ने अफजलगढ़ और अफजलगढ़ ब्लाक के बीईओ ने स्योहारा ब्लॉक क्षेत्र के 11-11 विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई शिक्षक और शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। निरीक्षण में विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति संतोषजनक मिली।
धामपुर ब्लाक के बीईओ योगेशपाल सिंह ने अफजलगढ़ के 11 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। आसफाबाद चमन के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक और अनुदेशक उपस्थित मिले। 214 के सापेक्ष 139 बच्चे मिले। इस गांव में दो प्राइमरी स्कूल प्रथम और द्वितीय है। प्रथम में प्रधानाध्यापक गैरहाजिर पाया गया। 45 में से 35 बच्चे मौजूद मिले। द्वितीय स्कूल में 112 में से 75 बच्चे मिले। तैनात दोनों शिक्षक और तीनों शिक्षामित्र उपस्थित मिले। टांडा बैरागी के प्राथमिक विद्यालय में 44 में से 26 बच्चे मिले। तीन शिक्षक एक शिक्षामित्र मौजूद मिला। भज्जावाला के स्कूल में 70 में से 54 बच्चे मिले। अलियारपुर के प्राइमरी स्कूल में 104 में से 68 बच्चे मिले। गांव मेघपुर के जूनियर हाईस्कूल में 34 में से 29 बच्चे मिले। इस गांव के प्राइमरी स्कूल में 102 में 92 बच्चे मिले। सभी शिक्षक और शिक्षामित्र मौजूद पाए गए। अफजलगढ़ प्रथम प्राइमरी स्कूल में 181 मेंसे 106 बच्चे मिले। द्वितीय में 87 में से 30 बच्चे मिले। मंझौली गांव के प्राइमरी स्कूल में 101 में से 67 बच्चे निरीक्षण के दौरान मिले। अफजलगढ़ में तैनात बीईओ सुनील डबराल ने स्योहारा ब्लाक के 11 स्कूूलों की जांच की। हल्दुवा के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक विनय कुमार गैरहाजिर मिला। अधिकांश विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक मिली। नहटौर ब्लाक में मिड-डे मील के जिला समन्वयक राशू की ओर से चेकिंग की जानी थी, पर उनकी तबीयत खराब होने से चेकिंग नहीं हो सकी।