फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी एक्ट को समान नागरिक कानून व्यवस्था पर बताया प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। क्षत्रिय राजपूत सभा समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। सचिव ब्रजवीर सिंह राजपूत ने समिति के दो सालों के कार्यों, कोषाध्यक्ष रावेंद्र सिंह ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। कुलदीप सिंह एडवोकेट व सत्यपकाश चौहान ने अपने विचार रखे। जिला बार चुनाव में सचिव पद पर जीते नवदीप सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जीते जय सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। चुनाव अधिकारी ने नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव ब्रजवीर सिंह, उपाध्यक्ष खूब सिंह व सरोज बाला, कोषाध्यक्ष रावेंद्र सिंह, ऑडिटर गौरव चौहान, उपसचिव राजवीर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य एससी तोमर, महेंद्र चौहान, सुनील चौहान, देवेंद्र चौहान को दायित्वों के पालन की शपथ दिलाई। इस दौरान विनित राजपूत, सुभाष चौहान, गजेंद्र सिंह, डा .विजयपाल, टेक चंद, देवेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त
बिजनौर। कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम के आदेश पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने बताया कि विकास खंड कोतवाली देहात के गांव साहूवाला गोसाईं वाला की कार्यकर्ता संतोष रावल व सरायरजब अली केंद्र की कार्यकर्ता नसरीन अंजुम काफी समय से आंगनबाड़ी केंद्र से अनुपस्थित चल रहीं थी। इससे लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। दोनों की मानदेय सेवा समाप्त कर दी गई है। दीप्ति भार्गव के अनुसार अभियान चलाकर लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उनकी सेवा समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें