फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामडोल जुलूस में तैनात हेगी रेपिड एक़शन फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रामडोल जुलूस मेें तैनात होगी फोर्स
विज्ञापन

नगीना। जन्माष्टमी के अगले दिन नगीना में निकलने वाले रामडोल के जुलूस की सुरक्षा में इस बार पुलिस बल के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी तैनात किए जाएंगे। जुलूस में शामिल सभी नौ अखाड़ों की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। जुलूस तीन सितंबर को निकलेगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस बार सभी अखाड़ों के उस्तादों के साथ-साथ खलीफा को भी पगड़ी बांधकर व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। परंपरा के अनुसार रामडोल के जुलूस में शामिल अखाड़ों के उस्तादों को थाने के गेट के सामने पुलिस प्रशासन द्वारा पगड़ी बांधकर सम्मानित किया जाता है। कोतवाल ने बताया कि आयोजकों के साथ मिलकर 100 पुलिस मित्र बनाए गए हैं। इन पुलिस मित्रों को अखाड़ों, झांकियों, बैंड व कन्हैया जी की पालकी के साथ आयोजकों द्वारा लगाया जाएगा, जिनकी जिम्मेदारी जुलूस को निर्बाध रूप से निकालने की होगी। अखाड़ों, झांकियों व डोले के साथ सादी वर्दी में पुलिस के अधिकारी व सिपाही और प्रशासन के अधिकारी व राजस्व कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। मेरठ से रैपिड एक्शन फोर्स के 100 जवानों की एक कंपनी आ चुकी है। इन जवानों की ड्यूटी जुलूस को सुरक्षा कवच देने के लिए लगाई जाएगी। पूरी फोर्स जुलूस के समापन तक एसएसपी देहात की निगरानी में ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें