फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.एसएम परवेज और अब्दुल्ला परवेज का प्री नेशनल के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटिंग में प्री नेशनल के लिए चयनित हुए पिता-पुत्र
विज्ञापन

नजीबाबाद । उप्र राज्य रायफल एसोसिएशन लखनऊ की ओर से ट्रायल फॉर प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई । जिसमें नजीबाबाद के पिता-पुत्र ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रायल क्वालिफाई किया।
उप्र राज्य रायफल एसोसिएशन लखनऊ की ओर से द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज मेरठ में पांच दिवसीय (16 अगस्त 2018 से 20 अगस्त 2018) ट्रायल प्री नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में नजीबाबाद के पिता-पुत्र शूटर डॉ.एसएम परवेज और सेंट मेरीज स्कूल में अध्यनरत बेटा अब्दुल्ला परवेज ने क्रमश: सीनियर और जूनियर प्री नेशनल क्वालिफाई रायफल शूटिंग में बिजनौर से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में अब्दुल्ला परवेज ने 0.22 रायफल प्रतियोगिता में प्रदेश से आए शूटरों में उत्तम प्रदर्शन कर प्रदेेश से प्री नेशनल क्वालिफाई प्रतियोगिता के लिए चयनित 10 शूटरों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उधर, अब्दुल्ला परवेज के पिता डॉ.एसम परवेज ने सीनियर वर्ग में 0.22 रायफल प्रतियोगिता में प्रदेश से प्री नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित 16 शूटरों में अपना नाम दर्ज कराया। पिता-पुत्र अक्तूबर 2018 में नॉर्थ जोन के देहरादून में आयोजित प्री नेशनल रायफल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


किराए की रायफल से साध रहे निशाने
नजीबाबाद। सेंट मेरीज स्कूूल नजीबाबाद के छात्र अब्दुल्ला परवेज और उनके पिता पेशे से चिकित्सक डॉ. एसएम परवेज जनपद बिजनौर में शूटिंग रेंज व अपनी खुद की रायफल भी न होने के बावजूद किराए की रायफल से शूटिंग में अभ्यास के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की ओर मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं। पिता-पुत्र मंडल और प्रदेश स्तर पर रायफल शूटिंग के कई मुकाबले जीत चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें