फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा नहीं मिलने से नाराज किसान ने बिचौलिए के घर खाया जहर, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पैसा नहीं मिलने से नाराज किसान ने बिचौलिये के घर जहर खा लिया। गंभीर हालत में किसान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां किसान की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव असगरीपुर निवासी सुम्मेर सिंह पेश से किसान हैं। आरोप के मुताबिक किसान सुमेर सिंह ने तीन साल पहले गांव के ही रहने वाले व्यक्ति को गन्ना बेचा था। सुम्मेर सिंह ने उस व्यक्ति के साथ मिलकर साझे में ही गन्ना खरीदने बेचने का काम किया था। जिसमें सुम्मेर सिंह के पांच लाख रुपये उस व्यक्ति पर बकाया थे। सुम्मेर सिंह साल भर से पैसे मांग कर रहा था। लेकिन बिचौलिया टाल देता था। चार दिन पहले व्यक्ति ने पैसे देने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज होकर सुम्मेर सिंह गुरुवार को बिचौलिया के घर जहर का सेवन कर लिया। थोड़ी देर में सुम्मर सिंह की हालत बिगड़ने गई। जिसे जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलते ही सुम्मेर सिंह के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें