अमरोहा। मोहल्ला सुबोधनगर रेलवे क्रोसिंग पर पास संदिग्ध रूप से टहलते युवक को देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास अवैध तमंचा व कारतूस मिला। पूछताछ में युवक की पहचान राशिद निवासी मोहल्ला गोरखी थाना सिकंद्राबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि राशिद के खिलाफ सदर कोतवाली में भी चोरी के दो मुकदमें दर्ज है जबकि देहात थाने में एक है। आरोपी को जेल भेज दिया है।