फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी संघ के 200 संचालक निर्विरोध चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । जिले में सहकारी संघ के 200 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। संचालक के 33 पद खाली रह गए हैं। 31 संचालकों का चुनाव होना है। मतदान 16 फरवरी को हैं। 17 फरवरी को सभापति व उपसभापति का चुनाव है।
विज्ञापन

जिले में 24 सहकारी संघ हैं। हर संघ में 11 संचालक चुने जाने हैं। इस प्रकार कुल 264 संचालक चुने जाने हैं। 10 फरवरी नामांकन पत्र वापस लेने का दिन था। सहकारी समितियों के जिला चुनाव प्रभारी सत्यपाल सिंह के अनुसार जिले के 10 सहकारी संघों के सभी 110 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। सहकारी संघ पुरैनी में दस शेरकोट , नूरपुर और ताजपुर में नौ, नौ चंदक, सिसौना, कोतवाली और गंज में सात, सात, धर्मनगरी और स्याउ मेें क्रमश : छह- छह, पैजनिया और किरतपुर में पांच ,पांच, हल्दौर में तीन संचालक निर्विरोध चुने गए हैं। जिले में 31 संचालक का चुनाव होना है। चुनाव की सभी तैयारी पूरी है। मतदान अधिकारी तैनात हैं। चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
आरक्षित पद रह गए खाली
बिजनौर। जिले के सहकारी संघ में संचालक के 33 पद खाली रह गए हैं। खाली सभी पद आरक्षित श्रेणी के हैं। इन पद पर शासन की ओर से संचालक मनोनीत किए जाएंगे।
इन संघों में निर्वाचित हुए सभी संचालक निर्विरोध
अकबराबाद, कासमपुर गढी, पुरैनी, खंडसाल, बास्टा, फीना, गोहावर, मंडावर, गजरौला अचपल और झालू।
सभापति निर्वाचन की प्रक्रिया सुबह साढ़े आठ बजे से
जिले के 24 सहकारी संघ के सभापति , उपसभापति और संस्थाओं को भेजे जाने वाले डेलीगेशन का चुनाव 17 फरवरी को हैं। सुबह साढ़े आठ बजे से प्रक्रिया शुरू होगी। उसी दिन निर्वाचन की सभी प्रक्रिया पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें