बिजनौर। करीब 20 साल बाद स्थानांतरित हुए आशु लिपिक कार्यालय का चार्ज लेने को कर्मचारी तैयार नहीं हैं। इस संबंध में सीएमओ ने आठ कर्मचारियों को निर्देश दिया था। अब सीएमओ ने इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सीएमओ कार्यालय में आशु लिपिक फतेंद्र सिंह जिले में करीब 20 सालों तक तैनात रहे। बीते साल इनका ट्रांसफर दूसरे जिले में होने के बाद भी उन्होंने चार्ज नहीं छोड़ा था। सीएमओ ने कुछ दिन पहले फतेंद्र सिंह को चार्ज छोड़ने के निर्देश दिए थे। उनके कार्यालय का चार्ज लेने के लिए मो.खुर्शीद, राजकुमार सक्सेना, सुजीत कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, शालनी, मो.अजीम, अरविंद कुमार को निर्देशित किया था, लेकिन सीएमओ के आदेश के बाद भी ये कर्मचारी हीला हवाली करते हुए चार्ज नहीं ले रहे हैं। इस संबंध में सीएमओ डा.राकेश मित्तल ने मो. खुर्शीद, राजकुमार सक्सेना, अजय कुमार, राजेश कुमार, सुजीत कुमार व शालनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।