फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना तहसील दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना(बिजनौर)। डीएम अटल राय ने नगीना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनपद के समस्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी शिकायतें पंजीकृत होती हैं। उन शिकायतों का निस्तारण मौके पर पहुंचकर किया जाए और शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाए। कुल 64 शिकायतें पंजीकृत की गई तथा दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के बाद नगीना सीएचसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी। संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता बार बार शिकायत न करें इसलिए अधिकारी शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता के साथ करें। झ् समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे । उन्होंने सीएमओ राकेश मित्तल और एसडीएम इंद्रजीत सिंह के साथ सीएचसी का निरीक्षण किया। टीबी वार्ड में पहुंचकर मरीजों के पंजीकरण और उनके इलाज की पूरी जानकारी ली। जच्चा बच्चा वार्ड में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने अपनी टीम के साथ गांव सैदपुरी महीचंद पहुंचकर अंत्योदय योजना और मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इससे पूर्व राष्ट्रीय धनगर महासभा ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें कहा गया है कि धनगर जाति के लोगों को अनुसूचित जाति की अनुसूची में दर्ज कर धनगर जाति को गडरिया की उपजाति मान्य किया गया है, लेकिन उन्हें आज तक अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र शासन से प्राप्त नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें