मोरारी बापू को जोगीरम्पुरी दरगाह आने का न्यौता
नजीबाबाद (बिजनौर)।धर्म प्रेमियों को रामकथा सुनाकर निहाल कर देने वाले मोरारी बापू को दरगाह ए ऑलिया नजफे हिंद जोगीम्पुरी में आगमन का न्यौता दिया गया है।
दरगाह कमेटी के सचिव विसाल मैहदी ने गुजरात स्थित महुआ आश्रम पहुंचकर सुप्रसिद्घ कथावाचक एवं याद-ए-हुसैन एवार्ड से नवाजे जा चुके मोरारी बापू को जोगीरम्पुरी दरगाह पर आने का न्यौता दिया। विसाल मैहदी ने मोरारी बापू को बताया कि 10 से 13 मई तक दरगाह परिसर में विश्व प्रसिद्ध सालाना मजलिसों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शिया विद्वान शिरकत कर इमाम हुसैन की शहादत और करबला की जंग का जिक्र करते हुए शिया समुदाय का मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान कलीम असगर, अली फैजान, मैहदी बापू उपस्थित रहे।